देवीनगर में साई मंदिर के पास मिले पशु अवशेष:भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक

Jun 11, 2025 - 09:00
 0
देवीनगर में साई मंदिर के पास मिले पशु अवशेष:भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक
मेरठ के देवीनगर में साई मंदिर से 200 मीटर दूर नाले के किनारे पशु अवशेष से भरे प्लास्टिक के बोरे मिलने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता अंकित चौधरी को इसकी सूचना दी। भाजपा पार्षद उत्तम सैनी और पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और नौचंदी थाना प्रभारी इलम सिंह पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी और फूलबाग चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति ठेले में पशु अवशेष ले जाते हुए दिखाई दिया है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। भाजपा नेता अंकित चौधरी ने बताया कि उन्होंने पशु अवशेषों को लेकर पहले ही जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशु अवशेषों को जमीन में दफन करवा दिया। सूरजकुंड स्थित देवी नगर अग्रवाल डेरी के पास 5-6 बोरियों में गोवंश के अवशेष मिले थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि खुले में किसी भी प्रकार के अवशेषों को फेंकना कानूनी अपराध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0