दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत:रायबरेली एम्स में महिला का इलाज जारी, महराजगंज में हुआ हादसा

May 22, 2025 - 15:00
 0
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत:रायबरेली एम्स में महिला का इलाज जारी, महराजगंज में हुआ हादसा
रायबरेली के महराजगंज के चंदापुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना अमावा विकासखंड क्षेत्र के बलाई मोड़ पर हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अरविंद के रूप में हुई है। वह पंडित का पुरवा मजरे चंदापुर का रहने वाला था। घायल महिला कंचन को रायबरेली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। कंचन राम बालक की पुत्री हैं। स्थानीय निवासी अमरजीत के अनुसार, बलाई मोड़ पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में अरविंद और कंचन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0