नगर गौरव दिवस पर 14 मेधावी सम्मानित:31 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल की शुरुआत

May 26, 2025 - 18:00
 0
नगर गौरव दिवस पर 14 मेधावी सम्मानित:31 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल की शुरुआत
बस्ती नगर पंचायत ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को नगर गौरव दिवस मनाया। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कई महत्वपूर्ण पहल की। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के 7 विद्यालयों के 14 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतिभा यादव और प्रीति यादव को सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति सम्मान और नकद पुरस्कार दिया गया। अध्यक्ष ने 31 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही आमजन की सुविधा के लिए ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और टोल फ्री नंबर की शुरुआत की। विवेकाधीन कोष से 40 जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्कार सहभागिता योजना के तहत 72 गरीब परिवारों की तेरहवीं में सामग्री वितरित की गई। 12 शव वाहन की सुविधा 12 अंतिम संस्कारों में निःशुल्क शव वाहन की सुविधा दी गई। नगर विकास के लिए शासन से 40 करोड़ रुपए की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 818 परिवारों को 20 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की गई है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने नगर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0