कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के लोटस हॉस्पिटल में नर्स ने नशे की ओवर डोज लेकर सुसाइड कर लिया। काफी समय तक जब बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो साथ के लोगों ने खटखटाया। मगर अंदर से कोई उतर न मिलने पर अस्पताल मालिक और फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो नर्स का शव अंदर पड़ा था। पास में ही इंजेक्शन और नशे की दवा पड़ी थी। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार की रहने वाली है लड़की नजीराबाद पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली चांदनी (22) पुत्री बिसमिल्लाह कानपुर के लोट्स हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी। चांदनी जब 5 साल की थी तभी वह आवास विकास कल्याणपुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता और उनके पति अशोक गुप्ता के पास आकर रहने लगी थी। लक्ष्मी भी उसी हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है। लक्ष्मी ने चांदनी को पालापोषा और उसे नर्स की पढ़ाई पढ़ाने के बाद अपने साथ हॉस्पिटल में लगा लिया। आज सुबह शिफ्ट बदलते समय लोगों को पता चला रोज की तरह आज सुबह भी जब शिफ्ट चेंज हो रही थी तो सभी लोग चांदनी को ढूंढने लगे, तभी किसी ने बाथरूम का गेट खटखटाया तो अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो स्टाफ ने फिर डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। माता पिता की पुलिस कर रही खोज नजीराबाद इंस्पेक्टर राज केसर सिंह ने बताया कि लक्ष्मी के पास चांदनी कब से है, कैसे वो यहां आई, इसके माता पिता बिहार में कहा रहते है। इन सभी चीजों का पता लगाया जा रहा है। चांदनी ने खुदकुशी क्यों कि इसकी भी जानकारी की जा रही हैं। फिलाहल लक्ष्मी और उसके पति अशोक से पूछताछ की जाएगी, ताकि कुछ पता चल सकेगा।