उन्नाव में नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह चार बजे से ही मंदिरों में विशेषकर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मंदिरों में मां चंद्रघंटा का दरबार भव्य तरीके से सजाया गया। आचार्य विनोद पांडे के अनुसार, विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर और दुर्गा सप्तशती का पाठ करके मां की आराधना की। पोनी रोड स्थित सोमा गौरी, झंडेश्वरी देवी, महेश मार्ग स्थित मां सिद्धिदात्री और गांधीनगर स्थित काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कंचन नगर में कंचना मंदिर और चंपापुरवा में मंशा देवी व दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मान्यताओं के अनुसार, दूर-दराज के गांवों से महिलाएं नंगे पैर मां के दर्शन को पहुंचीं। भक्तों ने घरों और मंदिरों में कन्या भोज का आयोजन किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के बाहर दुकानें सजी हैं, जहां श्रद्धालु चुनरी, मूर्ति और कंगन जैसी सामग्री खरीद रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात है। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।