नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 3 माह पहले हुई थी शादी:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Jul 6, 2025 - 00:00
 0
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 3 माह पहले हुई थी शादी:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
चंदौली के धानापुर कस्बे में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ज्योति सिंह का शव उसके कमरे में पलंग पर मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ज्योति का विवाह मार्च में धानापुर कस्बा निवासी संतोष सिंह के पुत्र सुशांत सिंह उर्फ अमन के साथ हुआ था। मृतका बिहार के कैमूर जनपद मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव की रहने वाली थी। मृतका के पिता कामेश्वर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के चाचा नितेश सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने मारपीट कर हत्या की है। शनिवार की शाम को मृतका के ससुर ने मौत की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के माता-पिता सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शरद गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा और भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0