नशे में बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज:विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी, आरोपी फरार

Aug 13, 2025 - 00:00
 0
नशे में बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज:विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी, आरोपी फरार
इटावा के सैफई थाना क्षेत्र में युवक ने नशे की हालत में अपनी ही विधवा मां से दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बेटा पहले भी कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 जुलाई 2025 की रात आरोपी घर आकर मारपीट करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। 11 जुलाई को वह फिर अचानक घर में घुसा और जमीन पर गिराकर दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह बचकर पीड़िता अपनी देवरानी के घर पहुंची और घटना बताई। लोकलाज के डर से पीड़िता अब तक चुप रही। लेकिन आखिरकार हिम्मत जुटाकर देवरानी के साथ थाने पहुंची। आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। सैफई थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0