नहर में डूबे दो बच्चे, एक बच्चे को बचाया:13 साल बच्चे की मौत, नहर के किनारे खेलते समय हादसा

Sep 6, 2025 - 18:00
 0
नहर में डूबे दो बच्चे, एक बच्चे को बचाया:13 साल बच्चे की मौत, नहर के किनारे खेलते समय हादसा
मुगलसराय के बबुरी थाना क्षेत्र के तकिया गांव में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। नहर के पास खेल रहे दो बच्चों में से एक की डूबने से मौत हो गई। रितेश (13 वर्ष) और विकेश (7 वर्ष) नहर किनारे खेल रहे थे। खेलते समय दोनों असंतुलित होकर नहर में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने विकेश को बचा लिया। लेकिन रितेश गहरे पानी में डूब गया। उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया। रितेश के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर मुगलसराय तहसीलदार और बबुरी थाना पुलिस भी मौके पर आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस परिजनों से घटना की जानकारी ले रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0