नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:एटा में मानपुर अंडरपास के पास से पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा

May 30, 2025 - 18:00
 0
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:एटा में मानपुर अंडरपास के पास से पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा
एटा की कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवशंकर पुत्र लालाराम को मानपुर अंडरपास के पास से पकड़ा गया। वह नगला पबल का रहने वाला है। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। कुछ दिन पहले किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया था। आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी आरके सिंह को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, उपनिरीक्षक अंकित राणा और हेड कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह शामिल थे। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0