नाबालिग से दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार:भेजा जेल, सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया था अजांम

May 7, 2025 - 17:00
 0
नाबालिग से दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार:भेजा जेल, सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया था अजांम
सिद्धार्थनगर के थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो वयस्क अभियुक्त और एक बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी बांसी प्रवीण प्रकाश के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र की टीम ने यह सफलता हासिल की। आरोपियों को कपिया मिश्र प्राथमिक विद्यालय के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कल्लू उर्फ अरुण पुत्र कृष्ण नारायण और राजकुमार पुत्र ब्रह्मदेव यादव शामिल हैं। दोनों पतसिया गांव के रहने वाले हैं। मामला थाना जोगिया उदयपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 69/2025 के तहत दर्ज है। आरोपियों पर धारा 376(2)/376(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0