निजी अस्पताल में महिला से दरिंदगी:बलरामपुर में इंजेक्शन देकर किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

Jul 26, 2025 - 00:00
 0
निजी अस्पताल में महिला से दरिंदगी:बलरामपुर में इंजेक्शन देकर किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक महिला के साथ इलाज के नाम पर दरिंदगी की घटना सामने आई है। कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अस्पताल स्टाफ पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए पचपेड़वा थाने में लिखित तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार, सुबह लगभग 4 बजे अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने इलाज के नाम पर उसे एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन से वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को अर्धनग्न हालत में पाया। उसने देखा कि अस्पताल का एक कर्मचारी उसके ऊपर था। यह देख वह घबरा गई और किसी तरह खुद को संभालकर अस्पताल से बाहर निकल गई। घटना के बाद महिला मानसिक रूप से टूट चुकी थी। डर और आघात के कारण वह कुछ घंटों तक कुछ नहीं बोल सकी। फिर दिन में हिम्मत जुटाकर शाम को पचपेड़वा थाने पहुंची। वहां उसने आपबीती सुनाते हुए तहरीर सौंपी। तहरीर में उसने अस्पताल कर्मी पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस विषय में इंस्पेक्टर पचपेड़वा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में था और इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0