नूंह में सजा काट रहे कैदी की मौत:20 साल की सजा काट रहा था मथुरा का कैदी, फरीदाबाद की जेल से हुआ शिफ्ट

May 30, 2025 - 21:00
 0
नूंह में सजा काट रहे कैदी की मौत:20 साल की सजा काट रहा था मथुरा का कैदी, फरीदाबाद की जेल से हुआ शिफ्ट
हरियाणा के नूंह जिले की जिला जेल में पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा काट रहे एक 64 वर्षीय कैदी की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला था। वह उन कैदियों में शामिल था, जिन्हें करीब छह महीने पहले फरीदाबाद से नूंह जेल में शिफ्ट किया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 2019 में हुआ था जेल में बंद मथुरा के गांव रेहरा के रहने वाले ओमप्रकाश के खिलाफ फरीदाबाद के छांयसा पुलिस थाने में फरवरी 2018 को पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे बाद में इसी मामले में अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई। वह वर्ष 2019 से जेल में बंद था। बीते दिसंबर में फरीदाबाद से करीब 100 कैदियों को नूंह जेल में शिफ्ट किया गया, ओमप्रकाश इन्हीं कैदियों में से एक था। जेल सुपरिटेंडेंट विमला देवी के अनुसार बृहस्पतिवार को जेल प्रशासन की तरफ से कैदी के सीने में दर्द होने की सूचना मिली। जिसे पहले नल्हड मेडिकल कालेज तथा बाद में गुरुग्राम अस्पताल में रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में गुरुग्राम में ही उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा तथा बाद में शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0