नोएडा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़:एक के पैर में लगी गोली, दूसरे को निशानदेही पर किया गिरफ्तार

Jun 28, 2025 - 21:00
 0
नोएडा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़:एक के पैर में लगी गोली, दूसरे को निशानदेही पर किया गिरफ्तार
थाना सेक्टर-58 पुलिस डी-पार्क सेक्टर-62 के पास चेकिंग कर रही थी। सामने से एक बाइक आती दिखाई दी। बाइक सवार ने पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया। बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों बदमाश जमीन पर गिर गए। अपने को घिरता देख। एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। वॉर्निंग देने के बाद किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने बदमाश को वॉर्निंग दी। सरेंडर करने की अपील की। इसके बाद भी बदमाश तमंचे को दोबारा से लोड करने लगा। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायर किया। एक बदमाश के गोली लगी और वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसकी पहचान बादल पुत्र सुंदर निवासी नवादा सेक्टर-62 हुई। इसके कब्जे से एक तमंचा 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। छोटे डी पार्क से पास साथी गिरफ्तार इसकी निशानदेही पर ही इसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया। इसकी पहचान सागर पुत्र अमरपाल निवासी शांति कुंज निवासी गौतमबुद्धनगर हुई। इसे छोटा डी पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से भी एक बाइक चोरी की बरामद की गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अब तक मिले रिकार्ड में बादल पर करीब 10 मुकदमा और सागर पर दो मुकदमे दर्ज है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0