नोएडा में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार:10 दो पहिया वाहन बरामद, बाइक नहीं मिलने पर घर और स्टोर थे टारगेट

Sep 21, 2025 - 06:00
 0
नोएडा में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार:10 दो पहिया वाहन बरामद, बाइक नहीं मिलने पर घर और स्टोर थे टारगेट
थाना सेक्टर-49 पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 10 दो पहिया वाहन बरामद किए गए। जिसमें तीन स्कूटी और 7 बाइक है। इन दोनों पर 13-13 मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों बदमाशों की जानकारी अन्य जनपद और राज्यों को भेजी है। ताकि जानकारी जुटाई जा सके। ये दोनों ही महज 5 से 10 सेकेंड में बाइक चोरी कर फरार हो जाते है। इनके नाम आकाश और कासिम है। इन दोनों को पुलिस ने सेक्टर-50 से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये दिल्ली एनसीआर में दो पहिया वाहनों की चोरी करते है। चोरी करने से पहले योजना बनाते है। इसके लिए वो उस स्थान का चयन करते थे जहां सीसीटीवी कैमरे न हो और लोगों का आवाजाही कम हो। चोरी करने के बाद ये राहगीरों के सस्ते दामों पर बाइक और पार्टस बेच देते है। यदि बाइक चोरी के लिए नहीं मिलती तो ये स्टोर और घर में घुसकर चोरी की घटना करते और चोरी का मॉल बेच देते है। इन दोनों दिल्ली एनसीआर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। ये दोनों हमेशा वॉट्सऐप कॉल पर ही बात करते है। ताकि इनको ट्रेस नहीं किया जा सके। चोरी करने के बाद ये बाइक को अपने ठिकानों पर छिपा देते है। इसके बाद ग्राहक मिलने पर उसे सस्ते दाम पर बेच देते है। इनके पास से 1300 रुपए नकद भी मिले है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0