नोएडा में महिला से ठगी:नकली नोटों की गड्डी देकर साढ़े 3 लाख के जेवरात ले उड़े दो युवक

Jun 11, 2025 - 18:00
 0
नोएडा में महिला से ठगी:नकली नोटों की गड्डी देकर साढ़े 3 लाख के जेवरात ले उड़े दो युवक
ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 सेक्टर में एक महिला के साथ टप्पेबाजी की वारदात सामने आई है। दो अज्ञात युवकों ने नकली नोटों की गड्डी देकर महिला से साढ़े 3 लाख रुपए के जेवरात ले लिए। संतोष चौहान नाम की महिला अपने एक मकान से दूसरे मकान जा रही थीं। रास्ते में दो युवक मिले जिन्होंने गाजियाबाद का रास्ता पूछा। युवकों ने महिला को एक पैकेट दिखाया और कहा कि इसमें रुपए हैं जो उन्हें किसी को देने हैं। पैकेट में 500-500 के नोट दिखाई दिए। आरोपियों ने महिला की ज्वेलरी और नोटों की गड्डी को एक बैग में रखवाकर रुमाल में बांध दिया। कुछ देर बाद वे थैला देकर फरार हो गए। घर पहुंचने पर महिला को पता चला कि रुमाल में कंकड़-पत्थर थे। नोटों की गड्डी में ऊपर-नीचे 500 के नकली नोट थे और बीच में कागज भरे थे। चोर सोने की अंगूठी, हीरे की अंगूठी, कानों के कुंडल और सोने की चेन ले गए। बीटा 2 थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0