नौकरी का झांसा देकर 18.50 लाख की ठगी:बस्ती में पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी

Aug 22, 2025 - 18:00
 0
नौकरी का झांसा देकर 18.50 लाख की ठगी:बस्ती में पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी
बस्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज कुमार आनंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मनोज ग्राम पिपरी जप्ती, थाना वाल्टरगंज के रहने वाले हैं। आरोपी सुनील कुमार चौधरी ग्राम रुधौली का निवासी है। उसने मनोज से नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। यह रकम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रुधौली शाखा के खाते में फोन-पे और गूगल-पे के जरिए ट्रांसफर की गई। जब नौकरी नहीं मिली तो मनोज ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोपी सुनील लगातार टालमटोल करता रहा। इसके बाद मनोज जब सुनील के घर पैसों की मांग करने गए तो उसने गाली-गलौज की। आरोपी ने कहा कि एक रुपया नहीं देगा। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0