बलिया में रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र-बलिया मेमू विशेष ट्रेन का विस्तार किया है। यह सेवा अब 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक 92 अतिरिक्त फेरों के साथ चलेगी। पाटलिपुत्र से बलिया जाने वाली ट्रेन (05297) सुबह 8:15 बजे चलकर दोपहर 12:45 बजे बलिया पहुंचेगी। यह यात्रा के दौरान दीघा ब्रिज, भरपुरा पहलेजाघाट, छपरा और बांसडीह रोड समेत कुल 19 स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में बलिया से पाटलिपुत्र की ट्रेन (05298) दोपहर 1:00 बजे चलकर शाम 5:55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इस ट्रेन में 8 कोच लगाए जाएंगे। रेल जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह विशेष मेमू सेवा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।