पट्टी में संविधान बचाओ रैली:कांग्रेस नेताओं ने कहा- भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर रही

Jun 10, 2025 - 15:00
 0
पट्टी में संविधान बचाओ रैली:कांग्रेस नेताओं ने कहा- भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर रही
पट्टी विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। रैली का संयोजन पूर्व प्रत्याशी सुनीता सिंह पटेल ने किया। रैली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतापगढ़ प्रभारी हरिकेश त्रिपाठी और प्रमोद मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी और प्रमोद मिश्रा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब के संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान की रक्षा के लिए जागरूक करेंगे। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कौशांबी में हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराया और विकसित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विकास की बजाय सिर्फ प्रचार में व्यस्त है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0