पति की मौत के बाद पत्नी ने की आत्महत्या:रायबरेली में महिला ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

Nov 2, 2025 - 09:00
 0
पति की मौत के बाद पत्नी ने की आत्महत्या:रायबरेली में महिला ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे जगन्नाथगंज गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गोमती कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के अंदर रस्सी से लटकता हुआ महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका गोमती कुशवाहा के पति की एक वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति के निधन के बाद से गोमती डिप्रेशन में थीं और पिछले एक साल से उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी वियोग में उन्होंने बीती रात यह कदम उठाया। मृतका की दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बालिग और दूसरी नाबालिग है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0