परिवहन निगम ने मां के नाम लगाया पेड़:एमडी बोले– आने वाली पीढ़ी को दें स्वच्छ पर्यावरण

Jul 12, 2025 - 00:00
 0
परिवहन निगम ने मां के नाम लगाया पेड़:एमडी बोले– आने वाली पीढ़ी को दें स्वच्छ पर्यावरण
उत्तर प्रदेश में नौ जुलाई को चले राज्यव्यापी मेगा पौधरोपण अभियान में रिकॉर्डतोड़ हरियाली बिखरी। एक ही दिन में 37 करोड़ 21 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर सभी लोगों से "मां के नाम एक पेड़" लगाने की अपील की थी, जिसे अब विभिन्न सरकारी विभाग भी अपनाने लगे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने भी अपने मुख्यालय में पौधरोपण कर इस अभियान में भागीदारी निभाई। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यालय परिसर में आंवला, अशोक और नीम के पौधे लगाए, और उन्हें अपनी मां के नाम समर्पित किया। वरिष्ठ अधिकारी भी हुए शामिल इस अवसर पर अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा, वित्त नियंत्रक अजय जौहरी, प्रधान प्रबंधक एसएल शर्मा, गौरव पांडेय, आरबीएल शर्मा, सत्यनारायण, जनसंपर्क अधिकारी अमरनाथ सहाय और क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा भी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से पौधे लगाए और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। पौधरोपण के साथ पर्यावरण के लिए स्थायी प्रयास एमडी मासूम अली सरवर ने कहा, "एक पेड़ मां के नाम लगाकर हम अगली पीढ़ी को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दे सकते हैं। पौधे लगाना केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि यह भावनात्मक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी है।" उन्होंने बताया कि परिवहन निगम पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इसी सोच के तहत अब परिवहन निगम में यूरो-6 मानक की बसों का संचालन हो रहा है और तेजी से इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाया जा रहा है। निगम की पुरानी डीजल बसों को भी इलेक्ट्रिक में बदला जा रहा है ताकि प्रदूषण कम किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0