पिता के दोस्त ने किया किशोरी से दुष्कर्म:गर्भवती होने पर पता चला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jul 4, 2025 - 21:00
 0
पिता के दोस्त ने किया किशोरी से दुष्कर्म:गर्भवती होने पर पता चला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
संभल के चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 57 वर्षीय विशंभर पीड़िता के पिता का दोस्त है। उसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कासमपुर जगरुप गांव का रहने वाला आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है। वह पीड़िता के घर पर आता-जाता रहता था। पीड़िता अपने पिता के साथ अकेली रहती है, क्योंकि उसकी मां की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। आरोपी ने इस स्थिति का फायदा उठाया और किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी गर्भवती है। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0