पीएम आवास योजना का सर्वे पूरा:59,443 परिवारों का डेटा दर्ज, पात्र लोगों को मिलेगी 1.32 लाख की मदद

May 22, 2025 - 12:00
 0
पीएम आवास योजना का सर्वे पूरा:59,443 परिवारों का डेटा दर्ज, पात्र लोगों को मिलेगी 1.32 लाख की मदद
कानपुर देहात में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 'आवास प्लस 2024 सर्वे' पूरा हो गया है। इस सर्वे का लक्ष्य गांवों में बिना पक्के घर वाले परिवारों की पहचान करना था। सर्वे 15 मई तक चला, जिसमें 618 ग्राम पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 8,912 लोगों ने मोबाइल एप के जरिए स्वयं सर्वे किया। साथ ही सरकारी कर्मियों ने 50,531 घरों का सर्वे किया। कुल 59,443 घरों का डेटा सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया गया। सर्वे में 284 फील्ड कर्मचारियों ने काम किया। अब जिला अधिकारी, बीडीओ और अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर डेटा का सत्यापन करेंगे। वे देखेंगे कि सर्वे किए गए परिवार योजना के मापदंडों पर खरे उतरते हैं या नहीं। 12 हजार शौचालय निर्माण के मिलेंगे योजना के पात्र परिवारों को 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। इसके अलावा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। योजना का उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार को पक्का और सुरक्षित घर उपलब्ध कराना है। पात्र परिवारों की सूची जल्द ही केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद लाभार्थियों को किश्तों में राशि मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0