पूर्व विधायक ने मुलायम सिंह के चित्र पर तिलक किया:भाई दूज पर किया याद, 23 साल से चली आ रही परंपरा

Oct 23, 2025 - 18:00
 0
पूर्व विधायक ने मुलायम सिंह के चित्र पर तिलक किया:भाई दूज पर किया याद, 23 साल से चली आ रही परंपरा
गुरुवार को भाई दूज के पर्व पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव को याद किया। उन्होंने शहर के पल्ला स्थित अपने आवास पर मुलायम सिंह के चित्र पर तिलक लगाकर यह पर्व मनाया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। उर्मिला राजपूत ने बताया कि वह वर्ष 2002 से लगातार मुलायम सिंह यादव को राखी बांधती और भाई दूज का तिलक करती आ रही थीं। मुलायम सिंह सैफई, लखनऊ या दिल्ली जहां भी होते थे, वह राखी और भाई दूज के त्योहार पर उनसे मिलने जाती थीं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के निधन के बाद उन्होंने कोई त्योहार नहीं मनाया था। यह पहली बार है जब उन्होंने उनके चित्र पर तिलक लगाकर त्योहार मनाया है। पूर्व विधायक ने वर्ष 2007 की एक घटना भी साझा की, जब मुलायम सिंह यादव ने एक सभा के दौरान मंच पर ही उनसे राखी बंधवाई थी। उर्मिला राजपूत ने बताया कि मुलायम सिंह ने उनके बच्चों की शादी में मामा होने का फर्ज भी निभाया था। उन्होंने रिश्तों की गहराई पर जोर देते हुए कहा कि खून के रिश्तों से बढ़कर भावनाओं के रिश्ते भी बंध जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0