मथुरा के थाना सुरीर थाना क्षेत्र में पुलिस की नाबालिग से रेप के आरोप मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई जिसकी वजह से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 6 साल की बालिका से किया था दुराचार थाना सुरीर क्षेत्र के गांव अमानुल्लापुर निवासी रिजवान पुत्र साबू पर आरोप था कि उसने 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार किया था। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर धारा 65(2) और पोक्सो एक्ट 5M,6 में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की दबिश के कारण आरोपी फरार चल रहा था। चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ नाबालिग से दुराचार के मामले में फरार चल रहे रिजवान की तलाश में जुटी पुलिस को बुधवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि सुरीर से टैंटी गांव जाने वाले रास्ते पर यमुना एक्सप्रेस वे अंडर पास के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास चैकिंग की। पुलिस पर किया फायर रात के अंधेरे में चैकिंग कर रही पुलिस को देख खेत में छिपे रिजवान ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लग गई। पैर में गोली लगने के कारण रिजवान घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह हुआ बरामद घायल रिजवान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। पुलिस ने रिजवान के पास से एक 315 बोर का तमंचा 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद किए। पुलिस अब रिजवान के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने में जुट गई है।