प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, लूट का मुख्य आरोपी था

Dec 6, 2025 - 10:00
 0
प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, लूट का मुख्य आरोपी था
प्रतापगढ़ में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। नगर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी पुल के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल सुभाष यादव ने शनिवार सुबह 9 बजे इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान सज्जनपुर मांधाता निवासी अरविंद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। अरविंद तीन दिन पहले बाबागंज में एक महिला के साथ हुई लूट का मुख्य आरोपी है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश अरविंद के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अरविंद विश्वकर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी लूट के कई मामलों में जेल जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0