प्रतापगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना:घने बादलों के साथ बारिश, तापमान 28 डिग्री तक गिरा

Jul 9, 2025 - 09:00
 0
प्रतापगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना:घने बादलों के साथ बारिश, तापमान 28 डिग्री तक गिरा
प्रतापगढ़ जिले में बुधवार सुबह 8 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में घने काले बादल छा गए। इससे चारों ओर अंधेरा सा हो गया। दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया। बारिश के कारण जगह-जगह सड़क के किनारे जल भराव की स्थिति बन गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पहले जहां तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, वह गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसानों को भी धान की रोपाई के लिए अनुकूल मौसम मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0