प्रयागराज में टीचर ने स्ट्रीट डॉग को मारी गोली, मौत:गाय भी घायल, आत्मरक्षा का दावा; आरोपी गिरफ्तार

Aug 15, 2025 - 09:00
 0
प्रयागराज में टीचर ने स्ट्रीट डॉग को मारी गोली, मौत:गाय भी घायल, आत्मरक्षा का दावा; आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने स्ट्रीट डॉग को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। घटना में एक गाय भी घायल हो गई। प्रतापगढ़ के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक ओमकार सिंह बुधवार रात अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान एक स्ट्रीट डॉग उन्हें देखकर भौंकने लगा। शिक्षक के मुताबिक यही कुत्ता पांच महीने पहले भी उन्हें काट चुका था। शिक्षक ने घर से अपने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक लाकर कुत्ते पर फायर कर दिया। गोली लगने से कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में पास खड़ी एक गाय भी छर्रों से घायल हो गई। टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज पशु संरक्षण संगठन 'रक्षा' की संस्थापक वंशिका गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कुत्ते का पोस्टमॉर्टम और घायल गाय के इलाज की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया धूमन गंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई दोनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। बंदूक का लाइसेंस आरोपी के पिता के नाम पर है। पुलिस लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0