प्रयागराज में डंपर ने दो बाइक सवारों को कुचला:बाइक सवार को एक किलोमीटर तक घसीटा, आंते बाहर आईं

Dec 19, 2025 - 01:00
 0
प्रयागराज में डंपर ने दो बाइक सवारों को कुचला:बाइक सवार को एक किलोमीटर तक घसीटा, आंते बाहर आईं
प्रयागराज के शास्त्री ब्रिज पर तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद ट्रक में एक बॉडी फंस गई । जिसके बाद ट्रक चालक ने करीब एक किलोमीटर तक उसे घसीटा। जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने डंपर को डिवाइडर में टकरा दिया और खुद मौके पर भाग गया। तस्वीरें देखिए... यह दर्दनाक हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। जब दो बाइक सवार प्रयागराज वाराणसी रोड पर जा रहे थे। इस दौरान जब वह शास्त्री ब्रिज पर पंहुचे तभी पीछे से एक तेज रफ्तार डम्पर उन्हें जोरदार टक्कर मारी। जिससे पीछे बैठा व्यक्ति गिरा गया। फिर दोनों को डम्पर कुचलते हुए गुजर गई। गुजरने के दौरान बाइक और बाइक चालक ट्रक में फंस गए। करीब एक किलोमीटर बाइक चालक की व्यक्ति को घसीटती रही। और डम्पर चालक फुल स्पीड में भगाता रहा। जिससे व्यक्ति की अंतड़ियां बाहर आ गई। डम्पर के नीचे आई बाइक पूरी तरह चकना चूर हो गई। लोगों ने जब डंपर में फंसा व्यक्ति देखा तो उसे रोकने की कोशिश की। चालक डंपर को डिवाइडर में भिड़ा कर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक ट्रक/डंपर संख्या up 70 GT 8444 जो दारागंज की तरफ से अंदावा जा रही थी कि अचानक टू व्हीलर up 70 BS4494 पर सवार दो व्यक्ति जिसमें एक विशाल मिश्र निवासी मोरी दारागंज उम्र करीब 34 वर्ष दूसरा अज्ञात की चपेट में आने से मौके पर मृत्यु हो गई। शव को SRN मर्चरी हाउस भेजवाया गया तथा ट्रक को कब्जे में लिया गया।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0