प्रयागराज में डंफर ने स्कूटी सवार को कुचला:ट्रांसपोर्ट नगर में हादसा, युवक की हालत नाजुक

Nov 3, 2025 - 09:00
 0
प्रयागराज में डंफर ने स्कूटी सवार को कुचला:ट्रांसपोर्ट नगर में हादसा, युवक की हालत नाजुक
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने स्कूटी सवार एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डंफर का पहिया युवक के पैर पर चढ़ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया। घायल को तत्काल नारायण स्वरूप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक ट्रांसपोर्ट नगर के महेंद्र नगर मोहल्ले का निवासी है। वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। ट्रांसपोर्ट नगर मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और डंफर का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल से डंफर वाहन को कब्जे में ले लिया है, हालांकि चालक हादसे के बाद फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में डिवाइडर के किनारे अक्सर ट्रक और अन्य भारी वाहन खड़े रहते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है, जिसके कारण इस क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की है। घायल युवक का इलाज नारायण स्वरूप हॉस्पिटल में जारी है। पुलिस ने फरार डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है और जब्त किए गए वाहन को चौकी ले जाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0