प्रयागराज में सड़क हादसा:बाजार जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sep 13, 2025 - 00:00
 0
प्रयागराज में सड़क हादसा:बाजार जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सल्लाहपुर कृष्ण मंदिर निवासी सुशील कुमार पाल के रूप में हुई है। मंगलवार की देर शाम को सुशील घर से मार्केट के लिए सामान लेने निकले थे। सल्लाहपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल सुशील को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुशील अपने परिवार का सहारा थे। उनकी मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर वाहन अक्सर तेज रफ्तार से गुजरते हैं। आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने सड़क पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0