फतेहपुर में बारिश से गिरे 4 कच्चे मकान:एक दंपति मलबे में दबा, अस्पताल में भर्ती; 4 बकरियों की मौत

Sep 1, 2025 - 18:00
 0
फतेहपुर में बारिश से गिरे 4 कच्चे मकान:एक दंपति मलबे में दबा, अस्पताल में भर्ती; 4 बकरियों की मौत
फतेहपुर में भारी बारिश के कारण चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कच्चे मकान गिर गए। इस हादसे में एक दंपती मलबे में दब गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही 4 बकरियों की मौत हो गई। धाता थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में नन्हा का कच्चा मकान गिर गया। परिवार के लोग बाहर होने से बड़ी दुर्घटना टल गई। हुसैनगज थाना क्षेत्र के पुरेमितन का पुरवा गांव में सूर्य कुमार उर्फ मान सिंह का मकान गिरा। परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए। मलवां थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में एक कच्ची कोठारी ढह गई। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुगलाही मोहल्ले में कच्चे मकान के गिरने से एक दंपती मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घटनाओं में मकानों के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0