फतेहपुर में वृद्धा की हत्या:आरोपी के घर से मिला खून लगा डंडा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Aug 18, 2025 - 21:00
 0
फतेहपुर में वृद्धा की हत्या:आरोपी के घर से मिला खून लगा डंडा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुम्भां गांव में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह 70 वर्षीय रुकमिनिया उर्फ लेखपालाइन का शव उनके घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला। मृतका स्वर्गीय छोटे लाल की पत्नी थीं। शव के सिर, मुंह और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका ने रक्षाबंधन के लिए कुछ दिन पहले बैंक से 12 हजार रुपए निकाले थे। उनकी बेटी के आने की तैयारी चल रही थी। पुलिस जांच में गांव के एक युवक के घर से खून लगा डंडा और कपड़ा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने चार से पांच संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। मृतका के नाती हिमांशु कुमार ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी दादी बरामदे में अकेली सो रही थीं। रात में कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। धाता थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0