फतेहपुर में श्रद्धा से की गई मां विपत्तारिणी की पूजा

Jun 29, 2025 - 06:00
 0
फतेहपुर में श्रद्धा से की गई मां विपत्तारिणी की पूजा
भास्कर न्यूज | फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड में शनिवार को मां विपततारिणी की पूजा की गई। महिलाओं ने पति और पुत्र की लंबी उम्र व संकट से रक्षा की कामना के लिए दिनभर व्रत रखा। पारंपरिक विधि से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। जोरडीहा स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा विधिवत कराई गई। यहां पिछले 36 वर्षों से यह पूजा परंपरागत रूप से हो रही है। मंदिर के पुरोहित कन्हाई चटर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व्रती महिलाओं से पूजा कराई। फतेहपुर दुर्गा मंदिर में भी भव्य आयोजन हुआ। पुजारी सयन भट्टाचार्य के नेतृत्व में महिलाओं ने मां विपततारिणी की पूजा की। व्रती महिलाओं ने मां को नौ प्रकार के फल, फूल, मिष्ठान्न और भोग अर्पित किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0