फर्जी डीमेट खाता खोल बैंक मैनेजर ने हड़पे 15 लाख:2.70 लाख खाते से निकालने के बदले 50 लाख जमा करने को कहा

Dec 6, 2025 - 19:00
 0
फर्जी डीमेट खाता खोल बैंक मैनेजर ने हड़पे 15 लाख:2.70 लाख खाते से निकालने के बदले 50 लाख जमा करने को कहा
चकेरी में एक युवती ने एक बैंक मैनेजर समेत दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर फर्जी डीमेट खाता खोलकर 15 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अप्रैल 2024 को ग्रुप में जोड़ा गया था चकेरी एरोड्रम देबीगंज निवासी प्रतिमा विश्वास ने बताया कि 26 अप्रैल 2024 को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के हेड का नाम किरीट राजपूत था। जिसने आईपीओ में रुपए निवेश कर मुनाफा कमाने की बात कहीं थी। इसके बाद वह अपने मॉल रोड स्थित ICICI बैंक गई और मैनेजर आशीष से लाजर्द डीमेट खाता खुलवाने के बारे में जानकारी ली। इस पर उन्होंने कहा कि यह एक अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय है और साथ में कहा कि उनकी बैंक से भी एक आईपीओ अप्लाई करिएगा। बात पर भरोसा होने पर उन्होंने खाता खोलने के लिए कह दिया। इसके बाद ग्रुप में शामिल लोगों द्वारा उनसे 15 लाख रुपए जमा करने को कहा गया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि अगर आपका अलॉटमेंट नही होता है तो आपका रुपया वापस हो जाएगा। इस पर उन्होंने रुपए जमा करने से पहले दोबारा बैंक मैनेजर से बात की, इस पर बैंक द्वारा कागज चेक करके उसे सही बताया। जिसके बाद उन्होंने 15 लाख जमा कर दिए। आईपीओ अलॉटमेंट न होने पर जब रुपए वापस मांगे तो पता चला कि उनके रुपए एक फ्रॉड डीमेट खाता में जमा किए गए है। उन्होंने पिता की बीमारी की बात कहकर रुपए निकालने की कोशिश तो उन्हें 2.70 लाख देने को तैयार हो गए, लेकिन उसके बदले 50 लाख रुपए जमा करने की बात कही। जांच में जुटी साइबर सेल ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने चकेरी थाने में बैंक मैनेजर समेत दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0