फर्जी मेजर बनकर की साइबर ठगी:विदेशी रिश्तेदार के इलाज के नाम पर महिला से ठगे साढ़े 2 लाख रुपए

Aug 17, 2025 - 21:00
 0
फर्जी मेजर बनकर की साइबर ठगी:विदेशी रिश्तेदार के इलाज के नाम पर महिला से ठगे साढ़े 2 लाख रुपए
पीलीभीत में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। थाना गजरौला क्षेत्र की जरा कोठी निवासी हरजिंदर कौर को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को मेजर सिंह बताया। उसने कहा कि वह विदेश में है और उसके एक रिश्तेदार को तत्काल इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। घटना 25 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे की है। ठग ने कहा कि उसका रिश्तेदार उसके खाते से पैसे लेने को तैयार नहीं है। हरजिंदर कौर के खाते में पर्याप्त रुपए नहीं थे। उन्होंने अपने भतीजे हरविंदर सिंह से मदद ली। हरविंदर ने दो बार में पैसे ट्रांसफर किए। दोपहर साढ़े बारह बजे डेढ़ लाख रुपए और फिर साढ़े तीन बजे 1.40 लाख रुपए भेजे। कुछ देर बाद जब ठग ने फिर पैसों की मांग की, तो परिवार को धोखाधड़ी का पता चला। जांच में सामने आया कि पैसे पंजाब नेशनल बैंक की पुरैनियां शाखा के एक खाते में भेजे गए। खाता दीप सिंह के नाम पर है। थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर क्राइम शाखा की मदद से ठग का पता लगाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0