फर्रुखाबद में बाढ़ के पानी में डूबे पूर्व प्रधान:नहाते समय हादसा, दो घंटे की खोजबीन के बाद मिला शव

Aug 28, 2025 - 18:00
 0
फर्रुखाबद में बाढ़ के पानी में डूबे पूर्व प्रधान:नहाते समय हादसा, दो घंटे की खोजबीन के बाद मिला शव
फर्रुखाबद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। गांव नगला लालजीत के पूर्व प्रधान प्रवेश यादव की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे की है। प्रवेश यादव गांव आखूनपुर के पास जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के निकट नहाने उतरे थे। कुछ ही देर में वह पानी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद गांववालों ने पूर्व प्रधान का शव बरामद किया। शव मिलते ही मौके पर कोहराम मच गया। प्रधान की पत्नी मुन्नी देवी और बेटियां निशा व नेहा बेसुध होकर रोने लगीं। सूचना पाकर मंडी चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उल्लेखनीय है कि इस समय तराई क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0