फर्रुखाबाद नगर पालिका का एक्शन:अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त, दो लोगों पर 9 हजार का जुर्माना

Jun 13, 2025 - 15:00
 0
फर्रुखाबाद नगर पालिका का एक्शन:अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त, दो लोगों पर 9 हजार का जुर्माना
फर्रुखाबाद नगर पालिका ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कादरी गेट थाना क्षेत्र में कबाड़े का कार्य करने वाले लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिका के ईओ के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया। दो अतिक्रमणकारियों पर 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ईओ ने बताया कि नगर में पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए गए हैं। लेकिन अभियान के बाद लोग फिर से सामान रखकर अतिक्रमण कर लेते हैं। बार-बार अतिक्रमण करते हैं लोग इसी कारण शुक्रवार को अचानक यह कार्रवाई की गई। नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार बनी हुई है। पालिका द्वारा बार-बार अभियान चलाने के बावजूद लोग दोबारा अतिक्रमण कर लेते हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0