फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर:साइकिल से घर लौट रहा व्यक्ति तेज धार में बहा, तलाश जारी

Sep 9, 2025 - 00:00
 0
फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर:साइकिल से घर लौट रहा व्यक्ति तेज धार में बहा, तलाश जारी
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ का पानी जान का दुश्मन बन गया। जिठौली गांव में सोमवार शाम करीब 7:45 बजे एक व्यक्ति बाढ़ की चपेट में आ गया। मदन सिंह (45) साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में करीब 3 फीट ऊंची बाढ़ की तेज धार में बह गए। वह एक ग्रामीण तालाब में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से मदन सिंह की चप्पल और साइकिल बरामद हुई है। उनकी तलाश के लिए पांचाल घाट से गोताखोरों को बुलाया गया है। तालाब में मौजूद जलकुंभी खोजबीन में बाधा बन रही है। परिजन और ग्रामीण लगातार तलाश में जुटे हैं। मदन सिंह के लापता होने से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमोद सिंह के पुत्र मदन सिंह की तलाश अभी भी जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0