फर्रुखाबाद में बारिश ने दी गर्मी से राहत:तापमान 36.7 डिग्री तक पहुंचा, उमस से परेशान थे लोग

Jul 5, 2025 - 15:00
 0
फर्रुखाबाद में बारिश ने दी गर्मी से राहत:तापमान 36.7 डिग्री तक पहुंचा, उमस से परेशान थे लोग
फर्रुखाबाद में शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से छाई तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर शहर से लेकर देहात तक देखने को मिला। फर्रुखाबाद के साथ हथियापुर, फैजबाग और कायमगंज क्षेत्र में भी बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार की शाम को नवाबगंज में तेज बारिश हुई थी। कंपिल में बूंदाबांदी हुई थी। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी था। कूलर और पंखे चलाने के बाद भी लोगों का पसीना नहीं सूख रहा था। स्कूली बच्चों को दोपहर में घर लौटते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। शनिवार को उच्चतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0