फर्रुखाबाद में बारिश से मौसम हुआ सुहाना:बूंदाबांदी से मिली राहत, किसानों की मक्का की फसल को फायदा

Jun 15, 2025 - 18:00
 0
फर्रुखाबाद में बारिश से मौसम हुआ सुहाना:बूंदाबांदी से मिली राहत, किसानों की मक्का की फसल को फायदा
फर्रुखाबाद में रविवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। जिले में शनिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। शनिवार की रात से ही लोग गर्मी से परेशान थे। रविवार की सुबह आसमान साफ था। बाद में बादल छा गए। सुबह फतेहगढ़ में बारिश हुई। दोपहर में कायमगंज, कंपिल, सिवारा, इकलहरा, कारव, नवाबगंज, अचरा और खलवारा सहित कई गांवों में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान मौसम ठंडा रहा। बाद में शहर में भी बारिश हुई। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश के दौरान लोग छतों और सड़कों पर नहाते नजर आए। किसानों के अनुसार इस बारिश से खेतों में खड़ी मक्का की फसल को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि इस बारिश से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0