फर्रुखाबाद में महिला से चेन स्नैचिंग:ई-रिक्शा में सवार 4 महिलाओं ने की वारदात, 2 आरोपी पकड़ी गईं

May 27, 2025 - 00:00
 0
फर्रुखाबाद में महिला से चेन स्नैचिंग:ई-रिक्शा में सवार 4 महिलाओं ने की वारदात, 2 आरोपी पकड़ी गईं
फर्रुखाबाद में एक महिला से चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की नेकपुर चौरासी निवासी सुधा दुबे अपनी 18 वर्षीय बेटी शिवानी के साथ दवा लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। ई-रिक्शा में पहले से बैठी चार महिलाओं ने सुधा के गले से सोने की चेन काट ली। नेकपुर पुल से पहले चारों महिलाएं उतरकर दूसरे रिक्शे में बैठ गईं। सुधा को जब शक हुआ तो उन्होंने अपना गला देखा और चेन गायब पाई। पीड़िता ने तुरंत महिलाओं का पीछा किया और ओवरब्रिज के पास उन्हें पकड़ लिया। शोर मचने पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान दो महिलाएं मौके से फरार हो गईं। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और महिलाओं को फतेहगढ़ कोतवाली ले गए। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश के अनुसार, पकड़ी गई दोनों महिलाएं मैनपुरी की रहने वाली हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की सोने की चेन बरामद कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0