फर्रूखाबाद में ऑटो पेड़ से टकराया:एक महिला की मौत, दो लोग घायल; कतरौली पट्टी का मामला

Apr 28, 2025 - 23:00
 0
फर्रूखाबाद में ऑटो पेड़ से टकराया:एक महिला की मौत, दो लोग घायल; कतरौली पट्टी का मामला
फर्रूखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। कतरौली पट्टी में एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कमालगंज में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर विकास पटेल ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खुदागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में लेकर नजदीकी ढाबे पर खड़ा करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0