फिरोजाबाद में महिला की हत्या:बकरी चराने गई थी, चरी के खेत में मिला शव, गले में थे चोट के निशान

Aug 24, 2025 - 18:00
 0
फिरोजाबाद में महिला की हत्या:बकरी चराने गई थी, चरी के खेत में मिला शव, गले में थे चोट के निशान
फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। लखी जंगल गांव की 40 वर्षीय रामलली शनिवार शाम से लापता थी। रविवार को चरी के खेत में उसका शव मिला। रामलली शनिवार शाम को बकरी चराने गई थी। वह देर तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार को उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान ग्रामीणों ने चरी के खेत में महिला का शव देखा। पुलिस को सूचना दी गई। शव की पहचान रामलली के रूप में हुई। मौके पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इंस्पेक्टर राजीव राघव के अनुसार, महिला के गले में फंदा कसा हुआ था। गले पर चोट के निशान मिले हैं। मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतका के परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। रामलली दो बेटों और दो बेटियों की मां थी। उसका पति खेती का काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0