बच्चों के झगड़े में महिलाओं में मारपीट:एटा में दो पक्षों के बीच पथराव, तीन घायल; अस्पताल में भर्ती

Jul 10, 2025 - 21:00
 0
बच्चों के झगड़े में महिलाओं में मारपीट:एटा में दो पक्षों के बीच पथराव, तीन घायल; अस्पताल में भर्ती
एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला टोडी में बच्चों का विवाद बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों की महिलाओं के बीच ईंट-पत्थरों से मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए। मिथलेश पत्नी राजपाल और पुत्तूलाल के परिवार के बीच बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले। मिथलेश को सिर में चोट आई। उन्हें पहले जैथरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एटा स्थित वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वीरेश ने बताया कि पुत्तूलाल पक्ष के लोगों ने उनकी चाची मिथलेश के सिर में ईंट मारी। इस घटना में उनके पिता भी घायल हुए। शाम 6:50 बजे एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी जैथरा शंभूनाथ के अनुसार घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0