बदायूं में जमीन के विवाद में बुजुर्ग की हत्या:भतीजी के दामाद ने ईंट से कूचकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2025 - 00:00
 0
बदायूं में जमीन के विवाद में बुजुर्ग की हत्या:भतीजी के दामाद ने ईंट से कूचकर मारा, आरोपी गिरफ्तार
बदायूं में जमीन के विवाद ने एक परिवार को हिलाकर रख दिया। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में 75 वर्षीय फूल सिंह की उनके भतीजी के दामाद ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। फूल सिंह अविवाहित थे और उनके पास दस बीघा जमीन थी। उनके छोटे भाई विजराज सिंह की बेटी संगीता की शादी चार साल पहले हरीश यादव से हुई थी। हरीश लोहाठेर थाना कादरचौक का रहने वाला था। भाई की मृत्यु के बाद हरीश अकबरपुर में रहने लगा और फूल सिंह की जमीन पर दावा करने लगा। शुक्रवार को जमीन को लेकर दोनों में विवाद हुआ। हरीश ने फूल सिंह के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। फूल सिंह मौके पर ही गिर गए। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद भागने की कोशिश कर रहे हरीश को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ दातागंज और प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फूल सिंह के भांजे विजय सिंह की शिकायत पर हरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0