बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:5 इंस्पेक्टर और 2 एसआई का तबादला, दो थानेदारों से चार्ज छीना

Aug 12, 2025 - 00:00
 0
बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:5 इंस्पेक्टर और 2 एसआई का तबादला, दो थानेदारों से चार्ज छीना
बदायूं के एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सोमवार रात को पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इस फेरबदल में पांच इंस्पेक्टर और दो एसआई शामिल हैं। बिनावर के एसएचओ अशोक कंबोज को आईजीआरएस सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कंबोज की उम्र 58 वर्ष होने के कारण नियमानुसार उन्हें थानेदारी से हटाया गया है। उनकी जगह अलापुर थाने की ककराला पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा राजेंद्र सिंह को बिनावर थाने का प्रभार दिया गया है। उघैती के एसएचओ कमलेश मिश्रा को थाने के चार्ज से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है। सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश कुमार को उघैती थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। महिला थाने में भी बदलाव किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात महिला इंस्पेक्टर ज्योति सिंह को महिला थाने का नया प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान प्रभारी महिला दरोगा पूनम यादव को हटाकर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई में भेजा गया है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0