बदायूं में वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:घायल अधेड़ ने तोड़ा दम, बेटा गंभीर; 15 नवंबर को हुआ था हादसा

Nov 30, 2025 - 18:00
 0
बदायूं में वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:घायल अधेड़ ने तोड़ा दम, बेटा गंभीर; 15 नवंबर को हुआ था हादसा
बदायूं में एक सड़क हादसे में घायल हुए 60 वर्षीय अधेड़ महेंद्रपाल की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में उनका 38 वर्षीय बेटा मुन्ना सिंह भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा 15 नवंबर की शाम को हुआ था। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव उलईया निवासी महेंद्रपाल अपने बेटे मुन्ना सिंह के साथ 15 नवंबर की शाम को बिल्सी कस्बे में एक दावत में शामिल होने गए थे। लौटते समय बदायूं-बिल्सी मार्ग पर वैन गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महेंद्रपाल को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जबकि मुन्ना सिंह को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान शनिवार रात महेंद्रपाल की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। आज सुबह जब परिजन उन्हें सैफई से घर ला रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0