बरेली की नाबालिग लड़की बदायूं में मिली:पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागी, हाइवे पर भटकती दिखी

Jul 9, 2025 - 09:00
 0
बरेली की नाबालिग लड़की बदायूं में मिली:पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागी, हाइवे पर भटकती दिखी
बदायूं में बरेली-मथुरा हाइवे स्थित शहबाजपुर चौराहे पर एक नाबालिग लड़की भटकती हुई मिली। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि लड़की बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर की रहने वाली है। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह अपने मामा के घर जा रही है। हालांकि वह मामा का पता नहीं बता पाई। पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो पता चला कि लड़की पिता की डांट से नाराज होकर घर से भाग आई थी। लड़की के पिता फल विक्रेता हैं। उसकी मां का देहांत हो चुका है। चार भाई-बहनों में वह अकेली है। पिता से फोन पर बात करने के बाद यह भी पता चला कि उसका मामा शहर के मीराजी चौकी मोहल्ले में रहता है और हलवाई का काम करता है। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी को बुलाकर लड़की को अपनी सुरक्षा में ले लिया। विधिक प्रक्रिया के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0