बरेली बवाल का ड्रोन VIDEO:भीड़ को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बेकाबू हुए लोग, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

Oct 1, 2025 - 12:00
 0
बरेली बवाल का ड्रोन VIDEO:भीड़ को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बेकाबू हुए लोग, पुलिस ने लाठीचार्ज किया
यूपी के बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बवाल हुआ। 4 जगह पुलिस पर पत्थरबाजी-गोलीबारी हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से तमंचा, कारतूस, पेट्रोल बोतलें, लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर मिले हैं। बुधवार यानी 1 अक्टूबर की सुबह पुलिस ने बरेली बवाल का ड्रोन VIDEO जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि खलिल तिराहे पर स्थित आला हजरत मस्जिद के पास नमाज के बाद लोगों ने प्रोटेस्ट के लिए इस्लामिया ग्राउंड जाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते है। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ने लगी। 5 तस्वीरें देखिए... जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद 26 सितंबर की दोपहर 2 बजे सबसे पहले आला हजरत मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद नौमहला मस्जिद में नमाज शुरू हुई, जो 3 बजे तक चली। कुछ लोग नमाज पढ़ने के बाद घर चले गए। लेकिन, कुछ शरारती लोग जैसे ही नमाज खत्म हुई, हाथों में 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर बाहर निकले। भीड़ नारेबाजी करते हुए इस्लामिया ग्राउंड की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर दिया। इस्लामिया ग्राउंड के पास में ही आला हजरत मस्जिद और नौमहला मस्जिद है। आला हजरत मस्जिद की दूरी महज 200 मीटर है। जबकि नौमहला मस्जिद करीब 500 मीटर की दूरी पर है। इसी वजह से भीड़ इकट्ठी होती चली गई। आला हजरत मस्जिद से शुरू हुआ विवाद नौमहला मस्जिद तक पहुंचा। भीड़ हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रही थी इसके बाद बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज मार्केट में भी भीड़ हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी करती हुई पुलिस पर पथराव करने लगी। बाजार में पथराव से भगदड़ मच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद SSP अनुराग आर्य ने बवालियों पर लाठीचार्ज करने का आदेश किया। फिर पूरा बाजार बंद हो गया। इसके बाद कोतवाली के सामने नॉवेल्टी चौराहे पर भी पोस्टर लेकर लोग पहुंचे और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी बीच महादेव सेतु और जिला अस्पताल रोड से सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में पत्थर लेकर आए और पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने पत्थरबाजों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। इसके बाद लोग दुकानों और घरों से छिप-छिपकर पुलिस पर पथराव करने लगे। पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान पूरी सड़क चप्पलों और ईंट-पत्थरों से बिछ गई। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में चल रहे अफ्रीकन-रशियन गर्ल्स के सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर्स में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर कस्टमर्स फंसा रहे; देखें स्टिंग अफ्रीकन… रशियन… थाई… ये लड़कियां जिस्मफरोशी के लिए खुद की नुमाइश कर रही हैं। यूपी में स्पा सेंटर की आड़ में इंडियन और थाई गर्ल्स से वैश्यावृत्ति कराना आम बात है। अब इन स्पा सेंटरों में काम्पिटिशन इतना बढ़ गया कि ये कस्टमर्स को फंसाने के लिए अफ्रीकन और रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट चला रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने 20 दिन तक इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़िए, सिलसिलेवार पूरा खुलासा...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0