बलरामपुर | नगर विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के तहत नगरपालिका परिषद बलरामपुर को राज्य शासन से करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में परिषद अध्यक्ष लोधीराम एक्का की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रणव राय, असिस्टेंट इंजीनियर वसुंधरा भगत और नगर इंजीनियर अभिषेक सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह राशि नगर के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने नगर प्रशासन की सक्रियता और समय पर योजनाओं की प्रस्तुति को इसका प्रमुख कारण बताया। परिषद की बैठक में नव मनोनीत विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद, नगरपालिका कर्मचारी, नागरिक व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नगर के चहुंमुखी विकास की उम्मीद जताई।